दिल्ली में एक और निर्भया मामला: चलती बस में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप, जानें पूरी हकीकत

हैदराबाद: देश की राजधानी दिल्ली के आसपास के इलाकों में निर्भया कांड की याद दिलाने वाली एक और बर्बर घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश से आ रही 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ चलती स्लीपर बस में ही ड्राइवर और कंडक्टर ने मिलकर बेरहमी से गैंगरेप किया। 4 अगस्त को हुई यह घटना देर से सामने आई है। पीड़िता के परिवार वालों और रिश्तेदारों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार.. उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की 16 साल की छात्रा परिवार वालों से झगड़ा करके नोएडा में अपने रिश्तेदारों के घर जाने के लिए निकली थी। इस क्रम में वह ग्रेटर नोएडा में परी चौक पर दिल्ली की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस में चढ़ी। ग्रेटर नोएडा में परी चौक से दिल्ली में कश्मीरी गेट तक के लगभग 47 किमी के सफर में यह वारदात हुई।

हालांकि, स्लीपर बस की खिड़कियों पर पर्दे लगे होने से अंदर क्या हो रहा है, वह बाहर वालों को दिखाई नहीं दिया। इस मौके का फायदा उठाते हुए बस ड्राइवर कुलदीप व कंडक्टर संदीप ने चलती बस में ही नाबालिग के साथ अमानवीय तरीके से रेप किया। वारदात खत्म होने के बाद नाबालिग को दिल्ली में कश्मीरी गेट बस स्टैंड पर उतार कर आरोपी फरार हो गए।

Also Read-

उसके बाद अचेत अवस्था में मौजूद पीड़िता ने परिवार वालों को जानकारी दी, तो वे मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले गए। दी गई शिकायत के आधार पर हरकत में आई पुलिस ने बस की जानकारी के आधार पर जांच करके ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

One thought on “दिल्ली में एक और निर्भया मामला: चलती बस में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप, जानें पूरी हकीकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X