हैदराबाद: पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में स्कूल ठीक करने अभियान के तहत हुए एक हमले में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए प्रदर्शन में शामिल कॉक्रोच जनता पार्टी के सदस्य शेख अब्दुल हफीज के घर पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हफीज के पिता शेख मोहम्मद माफिक का इलाज के दौरान निधन हो गया।
हालांकि, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस घटना से बीजेपी का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मामले में शामिल लोग अपराधी हैं और उनसे बीजेपी का कोई संबंध नहीं है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि सीजेपी के सदस्य शेख अब्दुल हफीज ने 19 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। 13 अगस्त को वह सीजेपी के “स्कूल ठीक करो” अभियान के तहत करीशुंडा प्राथमिक स्कूल गया था। वहां उन्होंने बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए थे।
Also Read-
परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उसी रात कुछ लोग लोहे की रॉड और लाठियों के साथ हफीज के घर में घुसकर उन पर हमला किया। अपने बेटे को बचाने के प्रयास में हफीज के पिता मोहम्मद माफिक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी आरोप लगाया गया कि दोनों के अस्पताल जाकर इलाज करवाकर लौटते समय एक बार फिर हमला किया गया।
सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने हमले के पीछे बीजेपी का हाथ होने का आरोप लगाया। उन्होंने घोषणा की कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सीजेपी कार्यकर्ता बांकुरा जाएंगे और संघर्ष करेंगे। साथ ही मांग की कि दस दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और कॉक्रोच जनता पार्टी के सदस्य के इच्छानुसार उनके पिता के नाम गांव में सरकारी स्कूल बनाये। वरना आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
