‘सलाम सैनिक’ त्रिभाषा कविता-संग्रह का लोकार्पण, किताब देखकर गदगद हो गये कार्यक्रम के अध्यक्ष और अन्य सैनिक

हैदराबाद : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हैदराबाद के सैनिक स्मारक स्तूप के प्रांगण में कर्नल सुरेश के करकमलों से अक्षरयान तेलुगु विमेन राइटर्स फ़ाउंडेशन द्वारा तीन भाषाओं (हिंदी, अँग्रेज़ी एवं तेलुगु) में प्रस्तुत किया गया काव्य संग्रह का लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल सुरेश ने की और मेजर जनरल जी. श्रीनिवास ने संचालककिया। साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल सुरेन्द्र नाथ (सेवानिवृत्त), ब्रिगेडियर राजीव, कर्नल मुकुल तथा अन्य ने कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर मेजर जनरल श्रीनिवास ने कहा कि इस काव्य संग्रह में 21 परमवीर चक्र ग्रहीता वीर सैनिकों को समर्पित कविताएँ संग्रहीत हैं। ये कविताएँ अनेक सैनिकों के लिए स्फूर्तिदायक हैं। संदर्भ में कर्नल सुरेश ने कहा कि आर्मी का मतलब ही भरोसा है। यह लोकार्पित कविता संग्रह पठनीय है। सैनिक जीवन कुछ ऊबड़-खाबड़ होने के बावजूद स्फूर्ति प्रदान करता है। वॉर मेमोरियल के प्रांगण में इस अमूल्य पुस्तक का विमोचन करना एक कर्नल के जीवनकाल में अत्यंत गौरवमयी बात है।

इसी क्रम में अक्षरयान की संस्थापिका अइनम्पूडि श्रीलक्ष्मी ने हर्षोल्लास जताते हुए कहा कि उन्होंने चार साल पहले ही तेलुगु में यह काव्य संग्रह प्रकाशित करवाया था। हाल ही में उसे देखकर मेजर जनरल श्रीनिवास ने इसे हिंदी और अंग्रेज़ी में भी प्रकाशित करने की इच्छा जताई। इस बात को मन में रखकर अक्षरयान के अनुवाद विभाग ने कम से कम समय में यह त्रिभाषा कविता संग्रह पूरा कर दिखाया, जिसके लिए वे हृदय से अनुवाद विभाग की आभारी हैं। विशेषकर उन्होंने ने मेजर जनरल श्रीनिवास के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया और कर्नल सुरेश का भी आभार प्रकट किया।

Also Read-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X