भारत के इतिहास में ऐतिहासिक पल, स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार ‘वंदे मातरम्’ की गूंज

नई दिल्ली: देश 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा है। हालांकि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक ऐतिहासिक पल जुड़ गया है। लाल किले के मंच से स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ धुन बजाया गया । रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने के अवसर पर और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में युवा शक्ति की भूमिका की सराहना करते हुए ये समारोह आयोजित किए गये हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उनके डिप्टी संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह शनिवार सुबह लाल किले पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। तीनों सेनाओं की सलामी लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान 1721 फील्ड बैटरी के गनर्स स्वदेशी 105 मिलीमीटर लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कार्यक्रम के साथ ही इस गन सलामी भी दी गई।

यह भी पढ़ें-

तिरंगा फहराने के बाद आर्मी बैंड ‘वंदे मातरम्’ की धुन बजाया गया। उसके बाद राष्ट्रगान हो गया। प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही वायुसेना के दो MI-17 हेलिकॉप्टर समारोह स्थल पर पुष्प वर्षा किये। एक हेलिकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज और दूसरा ‘वंदे मातरम्’ का चिन्ह वाला झंडा प्रदर्शित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री का भाषण खत्म होने के बाद भी आर्मी बैंड ‘वंदे मातरम्’ की धुन बजाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X