हैदराबाद: ब्रह्मर्षि सेवा समाज हैदराबाद ने 2 अगस्त को अपना पारंपरिक सावन की सैर का आयोजन धूमधाम से मनाया। समाज के महासचिव पंकज कुमार (सी ए) ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह आयोजन चिलकुर रोड स्थित ड्रीम वैली रिसॉर्ट में दिन भर की सैर के साथ किया गया। उपाध्यक्ष अनीता राय ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।
जलपान के पश्चात् महिला शाखा की अध्यक्ष गीतू शर्मा के निर्देशन में कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती पूजा मिश्रा, प्रियंका सिंह एवं आयुषी शर्मा द्वारा पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न खेलों में भाग लेकर विजयी होने वाले प्रतिभागियों में अनीता राय, निवेदिता, आभा कुमार, प्रियंका सिंह, राजेश राय, गीतू शर्मा, राहुल सिंह, पंकज कुमार, सुजीत ठाकुर आदि को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें-
भोजनोपरांत सभी ने तंबोला और अंताक्षरी का आनंद लिया। इसके अतिरिक्त रिसॉर्ट द्वारा उपलब्ध तैराकी, रॉक क्लाइंबिंग एवं पानी के साहसिक खेलों का सभी ने जमकर आनंद उठाया। साथ ही महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीत गाये और लोक धुन पर नृत्य करते हुए तथा शिव की नचारी गाते हुए सावन की सैर का आनंद उठाया। महिलाओं ने अपने हाथों पर सावन की मेहंदी लगवायी और उन्हें समाज की ओर से सावन का विशेष उपहार चूड़ी, बिंदी, आलता, मेंहदी आदि भेंट स्वरूप प्रदान किए गए और बच्चों को चॉकलेट बांटे गए।
यह भी पढ़ें-
संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में उपर्युक्त सदस्यों के अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य प्रेमशंकर सिंह, स्वप्निल राय, पूर्व अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा, सुजीत ठाकुर, गोविंद जी राय, विनोद राय, डॉ आशा मिश्रा, मीतू शर्मा, आइशु शर्मा आदि सदस्यों ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य एस एन राय, डॉ के एन राय, उषा राय एवं रीता मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। अवसर पर नेहा, सरोज सिंह, पिंकी राय, रविन्द्र कुमार, पिंटू सिंह, जयकिशोर सिंह, दीपक, कुणाल, प्रतिभा शर्मा, जी पी शर्मा, सत्य प्रकाश, रवीश कुमार, इंदुभूषण, माधुरी ठाकुर, सृष्टि ठाकुर, रमा देवी, किरण सिंह, भूषण सिंह, अनीता सिंह, सुशील सिंह, मोती मिश्रा, रेयांश मिश्रा, आदित्री सिंह, ममता कुमारी, राहुल सिंह आदि ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया ।
महिला अध्यक्ष गीतू ने सभी को धन्यवाद दिया और समाज द्वारा आयोजित होनेवाले आगामी अष्टयाम एवं अखंड रामायण कार्यक्रम के लिए सभी को आमंत्रित किया । गौरतलब है कि यह कार्यक्रम 14 और 15 अगस्त को परशुराम मंदिर जगतगीरगुट्टा में आयोजित किया जाएगा। अल्पाहार और चाय आदि के बाद ये सैर संपन्न हुआ।
