महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी पहुंची क्वार्टर फाइनल में, पदक की उम्मीद

हैदराबाद : टोक्यो ओलंपिक-2020 के 8वें दिन दुनिया की नंबर वन महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को शूटऑफ में शिकस्त दी। दीपिका ने यह मुकाबला 6-5 से जीत लिया।

दुनिया की नंबर एक तीरंदाजी भारत की दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी की महिला स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। अब उन्होंने पदक की उम्मीद जगा दी है। दीपिका कुमारी ने इस मुकाबले में रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को शूटऑफ में हराया। दीपिका ने 6-5 से मुकाबला अपने नाम किया।

शूटऑफ में सेनिया सिर्फ 7 पर निशाना लगा पाईं जबकि दीपिका 10 पर निशाना लगाने में सफल रहीं। दीपिका ने पहला और तीसरा सेट जीता तो सेनिया दूसरे और पांचवें सेट में जीत दर्ज की। चौथा सेट बराबर रहा।

इसके अलावा बैडमिंटन महिला क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु अपना दमखम दिखाएंगी। एथलेटिक्स में दुती चंद भारत की तरफ से अपनी चुनौती पेश करेंगी। हॉकी में महिला टीम का आयरलैंड से मुकाबला होगा। जबकि पुरुष हॉकी टीम जापान से भिड़ेगी। टोक्यो ओलंपिक में बीता सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X