नहीं सुधरेंगे हम: मियापुर में मैनहोल में गिरकर बह गया व्यक्ति, पढ़ें कैसे और कहां हुआ यह हादसा

हैदराबाद: हैदराबाद शहर में मंगलवार रात हुई भारी बारिश ने त्रासदी भर दी है। मियापुर में खुले हुए मैनहोल में गिरकर एक व्यक्ति के लापता होने की घटना से हड़कंप मच गया। यह घटना मियापुर वैशाली नगर के पास अंडरपास के पास हुई। लापता व्यक्ति की पहचान हफीजपेट प्रेम नगर के बालय्या के रूप में की गई है।

NDRF और HYDRA की टीमें तलाशी अभियान में जुट गई हैं। वैशाली नगर रेलवे अंडरपास के पास नाले की मरम्मत का काम चल रहा है। ठेकेदार की लापरवाही के कारण वहां से गुजर रहे बालय्या ड्रेनेज नाले में गिरकर लापता हो गया। इसी तरह नेरेडमेट काकतीय कॉलोनी में नाले में गिर गई गाय को HYDRA और DRF की टीम ने बाहर निकाला।

गौरतलब है कि हैदराबाद शहर में मंगलवार शाम हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह से धूप थी। हालांकि, शाम 5 बजे शुरू मूसलाधार हुई बारिश हुई। शहर की मुख्य सड़कें और निचले इलाके नहर और तालाब जैसे दिखने लगे। बारिश के कारण ऑफिस, कॉलेज और स्कूलों से घर जाने का समय होने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को सड़कों पर भरे पानी में चलने में काफी परेशानी हुई।

Also Read-

असेंबली के सामने रवींद्र भारती से पुलिस कंट्रोल रूम की तरफ जाने वाली सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई। कुतुबुल्लापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाचुपल्ली फ्लाईओवर के नीचे और सूरारम चौराहे पर सड़क पर भारी बाढ़ का पानी जमा हो गया। गजुलारामारम रामकी अपार्टमेंट के पास और मल्लारेड्डी नगर की सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को दिक्कतें हुईं।

बारिश के मौसम में खुले मैनहोल और नालों से सावधान रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X