हैदराबाद : तेलंगाना सिटिज़न्स काउंसिल ने पुराने शहर के अध्यक्ष के रूप में उत्तम कोठारी को नियुक्त किया है। गौरतलब है कि कोठारी पिछले 15 वर्षों से पुराने शहर में जन कल्याणकारी गतिविधियों, गरीबों के उत्थान, विद्यार्थियों की शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह जानकारी तेलंगाना सिटिज़न्स काउंसिल के राज्य अध्यक्ष डॉ. राज नारायण मुदिराज तथा महासचिव मोहम्मद अख्तर शरीफ ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।
सेवाएं प्रदान…
प्रेस में बताया कि टीसीसी कार्यालय में आयोजित राज्य कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से उत्तम कोठारी को पुराने शहर का अध्यक्ष चुना है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तम कोठारी शांति, राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, गरीब महिलाओं तथा विद्यार्थियों के विकास एवं कल्याण के लिए निरंतर निस्वार्थ भाव से सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
Also Read-
त्तम कोठारी ने कहा…
इस अवसर पर उत्तम कोठारी ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वाह करते हुए वे पुराने शहर के समग्र विकास, स्थानीय समस्याओं के समाधान, विद्यार्थियों की शिक्षा उन्नति तथा झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के साथ मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पुराने शहर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, सड़कों की मरम्मत, ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार तथा सरकारी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विकास के लिए विशेष प्रयास करेंगे।
बधाई एवं शुभकामनाएं…
इस दौरान तेलंगाना जैन समाज, अग्रवाल समाज तथा पुराने शहर के विभिन्न युवा एवं महिला संगठनों ने उत्तम कोठारी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उत्तम कोठारी ने पुराने शहर के पत्तेरगट्टी स्थित अग्रवाल स्कूल एवं कॉलेज से अपनी शिक्षा प्राप्त की है और एक उत्कृष्ट समाज सुधारक के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
