हैदराबाद: दुनियाभर के करोड़ों फुटबॉल फैंस जिस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, FIFA वर्ल्ड कप-2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। स्पेन 2-0 से शानदार जीत हासिल की। फेवरेट के तौर पर मैदान में उतरी किलियन एम्बाप्पे के नेतृत्व वाली मजबूत फ्रांस टीम को स्पेन ने अपनी रणनीतिक खेल शैली से पूरी तरह आउट-क्लास कर दिया। इस शानदार जीत के साथ स्पेन की टीम FIFA विश्वकप के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में पहुंचकर नया रिकॉर्ड बना दिया।

मैच के पहले हाफ से ही स्पेन का दबदबा साफ दिख रहा था। खासकर स्पेन के वंडर किड, टीनएज सनसनी लामिन यमाल ने मैदान में अपने कमाल के स्मार्ट प्ले से सबको प्रभावित किया। फ्रांस के डिफेंडर्स को परेशान करते हुए यमाल ने एक शानदार मौका बनाया जिससे स्पेन को पेनाल्टी मिली। मिले हुए इस मौके को जरा भी नहीं गंवाते हुए स्पेन के स्टार खिलाड़ी मिकेल ओयारजाबल ने पहले हाफ में ही गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इस गोल के साथ स्पेन की टीम खुशी से झूम उठी।

दूसरा हाफ शुरू होने के बाद मैच और भी रोमांचक हो गया। किसी भी तरह गोल बराबर करने के लिए फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने कड़ी कोशिश की, लेकिन स्पेन की डिफेंस लाइन ने उसे बखूबी रोक दिया। इसी बीच स्पेन की टीम ने काउंटर अटैक किया। मैच के दूसरे हाफ में स्पेन के खिलाड़ी पेड्रो पोर्रो लूज ने बिजली की रफ्तार से एक और सुपर गोल दागा। इस गोल के साथ स्पेन की जीत लगभग तय हो गई। फ्रांस के खिलाड़ियों ने आखिरी मिनट तक संघर्ष किया, लेकिन एक भी गोल नहीं कर पाए। इसके साथ ही 2-0 से स्पेन ने जीत का डंका बजाया।
यह भी पढ़ें-
इस हार के साथ फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे निराश होकर मैदान से बाहर गए। वहीं 2010 में पहली बार वर्ल्ड कप जीतने वाला स्पेन अब 2026 में दूसरी बार ट्रॉफी चूमने से सिर्फ एक कदम दूर है। दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे। इनमें से जीतने वाली टीम के साथ स्पेन का फाइनल मुकाबला 20 जुलाई को आधी रात 12.30 बजे न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम (MetLife Stadium) में खेला जाएगा। इस मैच का सीधा प्रसारण पर सोनी टीवी नेटवर्क पर होगा।
