हैदराबाद: बीआरएस के कार्यकाल में ‘जो बोले वो’ करने वाले एक और भ्रष्टाचार मगरमच्छ सामने आया है। हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) के चीफ इंजीनियर बच्चु रवींद्र एसीबी के जाल में फंस गए हैं। आय से अधिक संपत्ति जमा करने की शिकायतों पर उनके खिलाफ मामला दर्ज करके अधिकारियों ने मंगलवार तड़के से छापेमारी शुरू की।

नानकरामगुडा स्थित रवींद्र के आवास के साथ-साथ शमशाबाद, मस्जिद बंडा सहित कुल 10 जगहों पर तलाशी ली गई। छापे के दौरान 3.82 लाख रुपये नगद, डेढ़ किलो सोने के आभूषण, 12.5 किलो चांदी सहित कुल 9.24 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति का पता चला है। वर्तमान मार्केट वैल्यू के हिसाब से इनकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये तक आंकी गई है। अधिकारियों ने रवींद्र को गिरफ्तार कर लिया है और बुधवार को एसीबी स्पेशल कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें-
निजामाबाद के रहने वाले रवींद्र 20 मई 1985 को म्यूनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन एंड अर्बन डेवलपमेंट इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के रूप में भर्ती हुआ था। बाद में वह HMDA में काम किया। ओआरआर के साथ-साथ शहर के अनेक फ्लाईओवर निर्माणों में उनकी अहम भूमिका थी। इसी दौरान कॉन्ट्रैक्ट कंपनियों के बिल प्रोसेस से जुड़ी फाइलें क्लियर करने में भ्रष्टाचार के आरोप हैं। पिछले दो महीनों से रवींद्र पर नजर रख रहे एसीबी अधिकारियों ने उनकी संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया। पुख्ता सबूतों के आधार पर छापेमारी की गई।
छापेमारी में मिली संपत्तियां इस प्रकार हैं-
घरेलू सामान: 17.24 लाख रुपये, इलेक्ट्रॉनिक सामान: 9.32 लाख रुपये,
कोंडाकल, किष्टापुर, पसमाल में 5 खुले प्लॉट: 38.89 लाख रुपये,
नारसिंगी, नानक रामगुडा में 4 रिहायशी फ्लैट: 2.07 करोड़ रुपये,
शंकरपल्ली मंडल के मोकीला श्रीवारी मीडोज में विला: 1.34 करोड़ रुपये,
कोंडापुर मजीदबंडा में G+4 बिल्डिंग: 3 करोड़ रुपये,
3.82 लाख रुपये नगद, 45.05 लाख रुपये बैंक बैलेंस,
1.44 किलो सोना, 12.5 किलो चांदी के आभूषण, 4 कारें
कोत्तूर में 4 एकड़ कृषि भूमि
