दुनिया को भारत की ओर से एक तोहफा है योग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दुनिया के हर एक इंसान को एकजुट करता है और बेहतर भविष्य के लिए मानवीय दृष्टिकोण बेहद जरूरी है। आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया और देशवासियों को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा है कि इस साल योग दिवस ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ की विशेष थीम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर मैदान में मौजूद हजारों लोगों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने योगासन किए। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग केवल कुछ शारीरिक व्यायामों का संयोजन नहीं है, बल्कि यह मानव आत्मा की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है।

यह भी पढ़ें-

नरेंद्र मोदी ने बताया कि यह मन और शरीर के बीच संतुलन स्थापित करता है। प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि जाति, धर्म, क्षेत्रीय भेदभाव के बिना दुनिया के हर एक व्यक्ति को जोड़ने की अद्भुत शक्ति योग में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए एक सेतु की तरह काम करता है।

यह भी पढ़ें-

इस साल की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के बारे में बताते हुए उन्होंने समझाया कि बदलती जीवनशैली में उम्रदराज लोगों के शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने में योग काफी मदद करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने खुशी जताई कि भारत की संस्कृति का हिस्सा रहे योग को आज दुनिया भर में अपनाया जाना हम सभी के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X