Women’s T20 World Cup: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच अहम मुकाबला आज, जीत जाती है तो नॉकआउट में जगह पक्की

मैनचेस्टर: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में लगातार जीत के साथ आगे बढ़ रही भारत एक और अहम मुकाबले के लिए तैयार है। रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले ग्रुप-1 के तीसरे मैच में मजबूत साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। इस जीत के साथ नॉकआउट बर्थ के और करीब पहुंचने का लक्ष्य हरमन सेना का है।

ओपनर स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष का अच्छे फॉर्म में होना टीम के लिए प्लस पॉइंट है। कप्तान हरमनप्रीत, जेमिमा रोड्रिग्स को बड़ी पारी खेलनी होगी। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा एक बार फिर अहम रहेंगी। अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह चमकें तो भारत की गेंदबाजी की मुश्किलें दूर हो जाएंगी।

चोट के कारण श्रेयंका पाटिल का टूर्नामेंट से बाहर होना थोड़ा माइनस पॉइंट बन गया है। हालांकि राधा यादव फॉर्म में आ जाए तो भारत को कोई परेशानी नहीं होगी। मैनचेस्टर की पिच स्पिनरों के अनुकूल होने की खबरों के बीच भारत फेवरेट के तौर पर मैदान में उतरेगा। अब तक पांच बार सेमीफाइनल में पहुंचने के बावजूद एक बार भी वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है।

यह भी पढ़ें-

वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका को कम आंकना नहीं चाहिए। ऑस्ट्रेलिया से हारने के बावजूद पाकिस्तान पर दो विकेट से जीत दर्ज कर सफारी टीम फिर से फॉर्म में लौट आई है। कप्तान लौरा वोल्वार्ट, मारीजान काप जैसी स्टार खिलाड़ियों पर वह टीम काफी निर्भर करती है। शाम 7 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर इस मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X