दिल्ली में रावण के साथ 30 फुट के कॉकरोच का दहन, पढ़ें CJP की दमदार प्रतिक्रिया

नई दिल्ली/हैदराबाद : दशहरा के दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ जलाने के लिए दिल्ली के पीतमपुरा में 30 फुट ऊंचे कॉकरोच (सीजेपी) का पुतला भी लगाया गया। गौरतलब है कि वोटर लिस्ट के विशेष गहन संशोधन (SIR) में हुई गड़बड़ियों पर कॉकरोच जनता पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है।

चर्चा है कि कॉकरोच के पुतले को जलाकर CJP को देश से बाहर निकालने का संदेश देने के लिए आयोजकों ने यह 30 फुट का कॉकरोच का पुतला लगाया है। हालांकि कॉकरोच के पुतले को लगाए और जलाये जाने पर CJP चीफ अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुफ्त प्रचार देने के लिए धन्यवाद।

कॉकरोच के पुतले को जलाये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री केशव राम लीला कमेटी ने कहा कि यह कदम राजनीतिक प्रेरित नहीं है। कमेटी के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक अशोक गोयल ने कहा कि कॉकरोच गंदगी और अस्वच्छता का प्रतीक है। स्वच्छ भारत और स्वच्छ दिल्ली अभियानों के तहत स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए ही कॉकरोच के पुतले को जलाया गया है।

यह भी पढ़ें-

हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन हॉट टॉपिक बनने के क्रम में कॉकरोच का पुतला दहन किये जाने का वीडियो फिलहाल वायरल हुआ। आपको बता दें कि दीपावली तक आंदोलनों को विराम देने का ऐलान CJP चीफ अभिजीत दीपके ने पहले ही अपने समर्थकों को स्पष्ट कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar