तमिलनाडु में पांच दिन तक चला सस्पेंस खत्म, टीवीके का बहुमत पहुंचा 120, सरकार गठन का रास्ता साफ, पूरे राज्य में जश्न का माहौल

हैदराबाद: पांच दिनों से तमिलनाडु की राजनीति में चला आ रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। अभिनेता और जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलागा वेट्री कळघम (TVK) आखिरकार सरकार गठन के लिए जरूरी मैजिक फिगर तक पहुंच गई है। एक अहम घटनाक्रम में, विदुथलै चिरुथैगल कच्ची (VCK) पार्टी ने टीवीके को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। साथ ही 2 सीटों पर जीती इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने भी टीवीके को समर्थन देने की घोषणा की है।

शनिवार दोपहर वीसीके प्रमुख थिरुमावलवन ने अपनी पार्टी का समर्थन विजय को बताते हुए आधिकारिक पत्र सौंपा। इससे पहले कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम पार्टियां टीवीके को समर्थन दे चुकी थीं। अब वीसीके और IUML के समर्थन मिलने से विजय की संख्या बल 120 तक पहुंच गई है। इसके साथ ही विजय को तमिलनाडु में गठबंधन सरकार के गठन के लिए रास्ता साफ हो गया है।

जरूरी संख्या बल जुटने के साथ ही विजय आज चौथी बार लोक भवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने वाले हैं। अपने पास मौजूद विधायकों के समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपकर, सरकार गठन की अनुमति देने का अनुरोध करेंगे। 10 मई को मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इसलिए उससे पहले ही नई सरकार का गठन होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें-

राज्यपाल से अनुमति मिलते ही, चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में विजय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना है। इसके लिए पहले से ही तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। दशकों से डीएमके और एआईएडीएमके के बीच ही चल रही तमिल राजनीति में विजय का आना एक नए युग की शुरुआत करने जा रहा है। विजय मुख्यमंत्री बनने वाले हैं, इस खबर से पूरे तमिलनाडु में उनके प्रशंसक और टीवीके कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X