हैदराबाद: बंगाली कल्चरल एसोसिएशन हैदराबाद के नेतृत्व में कवि रवीन्द्र जयंती, नजरुल जयंती एवं मदर्स डे के उपलक्ष्य में 1 से 10 मई तक एक विशेष ऑनलाइन सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया है। हैदराबाद की भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष कार्यक्रम को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य एसोसिएशन सदस्य एवं उनके परिवार अपने घरों की सुविधा से उत्साहपूर्वक भाग ले सकें।
इस सांस्कृतिक उत्सव में 7 से 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी अपनी विविध सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के साथ भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में गुरुदेव रवीन्द्र नाथ ठाकुर की रचनाओं पर आधारित रवीन्द्र संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियाँ, क़ाज़ी नज़रुल इस्लाम को समर्पित सांस्कृतिक अभिव्यक्तियाँ, कविता पाठ, आवृत्ति, चित्रकला, स्मृतियाँ तथा मदर्स डे पर आधारित विशेष माँ-बच्चों की प्रस्तुतियाँ सभी को आकर्षित कर रही हैं।

बंगाली कल्चरल एसोसिएशन हैदराबाद के अध्यक्ष संजय पान ने कहा कि सभी आयु वर्गों के सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता इस आयोजन को और अधिक विशेष आकर्षित बना रही है। जेनरल सेक्रेटरी सौरभ बैनर्जी ने कहा कि हैदराबाद की गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम ऑनलाइन पहल समुदाय के लिए एक अनूठा अनुभव साबित हुई है। इस कार्यक्रम में सदस्य अपने घरों से ही बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें-
असिस्टेंट जेनरल सेक्रेटरी डॉ त्रिशिता मुखर्जी ने कहा कि बंगाली कल्चरल एसोसिएशन सदस्यों से मिले अभूतपूर्व प्रतिसाद और उत्साह ने इस आयोजन को अत्यंत यादगार बना दिया है। उन्होंने सभी से एसोसिएशन के सोशल मीडिया मंचों पर इस ऑनलाइन उत्सव को प्रस्तुत करने का आग्रह भी किया। यह पहल बंगाली संस्कृति, कला, पारिवारिक मूल्यों एवं सामुदायिक भावना को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
