हैदराबाद : विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और तेलंगाना मीडिया अकादमी के अध्यक्ष के. श्रीनिवास रेड्डी को “द भारत प्रेस फ्रीडम अवार्ड 2026” प्रदान किया गया। इस अवसर पर के. श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता किसी भी देश के लिए एक अमूल्य अधिकार है और लोकतंत्र के प्रमुख स्तंभों में प्रेस की स्वतंत्रता भी एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।
श्रीनिवास रेड्डी ने गुरुवार को नामपल्ली स्थित तेलंगाना मीडिया अकादमी कार्यालय में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तेलंगाना मेधावुला फोरम राज्य शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर संबोधित किया। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और अनेक पत्रकार ऐसे हैं जिन्होंने किसी घटना या घोटाले के पीछे छिपे सच को जनता के सामने लाने के लिए अपने प्राणों तक की बाज़ी लगा दी।
तेलंगाना मेधावुला फोरम राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ. राज नारायण मुदिराज ने कहा कि यह दिवस सरकारों को प्रेस स्वतंत्रता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करने की आवश्यकता की याद दिलाता है तथा लोकतंत्र में मीडिया और प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका को हम सभी को पहचानना चाहिए। लायंस क्लब ऑफ हैदराबाद समर्पण के निदेशक लायन प्रेम चंद मुनोट जैन ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने प्राणों की परवाह किए बिना सत्य को निडरता से समाज के सामने रखने वाले सभी पत्रकारों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।
संबंधित खबर-
इस अवसर पर राज्य से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में एक व्यक्ति को दिए जाने वाले “भारत प्रेस फ्रीडम अवार्ड 2026” से वरिष्ठ पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक एवं तेलंगाना मीडिया अकादमी के अध्यक्ष के. श्रीनिवास रेड्डी को शॉल, फूलमाला, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर डॉ. राज नारायण मुदिराज ने सम्मानित किया तथा बधाई दी। इस अवसर पर टीसीसी सचिव के. रवींदर, हाईकोर्ट अधिवक्ता पी. राम किशोर, टीआईएफ समन्वयक जी. वेंगोपाल, बिच्चुकारी सूर्य आरेकाटिका, टी. भूपाल रेड्डी, शंकर सिंह तथा पत्रकारों ने भी के. श्रीनिवास रेड्डी को सम्मानित कर शुभकामनाएँ दीं।
गौरतलब है कि के. श्रीनिवास रेड्डी एक वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षाविद् और राजनीतिक विश्लेषक हैं। उनके विश्लेषण सभी प्रमुख तेलुगु समाचार चैनलों में प्रसारित होते रहे हैं। साथ ही वे इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आईजेयू) के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य और अनेक प्रशंसाएँ प्राप्त कर चुके हैं।
