टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत का जश्न हार्दिक पंड्या को पड़ा महंगा, राष्ट्रीय ध्वज अपमान का शिकायत दर्ज

हैदराबाद : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने खूब जश्न मनाया। यह जश्न उन्हें महंगा साबित हो रहा है। यह बारिकी से देख रहे है पुणे के एक वकील ने हार्दिक पंड्या पर जीत के जश्न के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उनके खिलाफ FIR की मांग की है।

पुणे के वकील वाजिद खान ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में यह शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराने के बाद हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जीत का जश्न मना रहे थे। वकील का आरोप है कि इस दौरान हार्दिक ने तिरंगे को अपनी कमर पर बांधा हुआ था और वे माहिका के साथ जमीन पर लेटे हुए थे। वाजिद खान के मुताबिक, यह काम राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 का उल्लंघन है और तिरंगे की गरिमा को ठेस पहुंचाता है।

विवाद की जड़ में वे वीडियो और क्लिप्स हैं जो जीत के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। इन वीडियो में हार्दिक और माहिए का को ट्रॉफी के साथ पोज देते, डांस करते और जीत की खुशी में डूबे हुए देखा जा सकता है। एक वायरल क्लिप में दोनों को पोडियम स्ट्रक्चर पर एक साथ लेटे हुए भी देखा गया। वकील वाजिद खान ने समाचार एजेंसी से कहा कि हार्दिक अपनी जीत के जश्न में इतने खो गए थे कि उन्होंने तिरंगे को पीठ पर बांधकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेटे हुए तस्वीरें खिंचवाईं है। ऐसा करना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।

यह भी पढ़ें-

शुरुआत में पुलिस ने ज्यूरिडिक्शन का हवाला देते हुए कहा कि यह घटना यहां नहीं हुई है, लेकिन वकील ने तर्क दिया कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतीक है, इसलिए शिकायत कहीं भी दर्ज कराई जा सकती है। शिवाजी नगर पुलिस ने शिकायत स्वीकार कर ली है और इसकी एक कॉपी वकील को सौंप दी है। अब पुलिस इस मामले की जांच करेगी कि क्या हार्दिक के व्यवहार से वास्तव में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है या यह केवल जीत के उल्लास था। (एजेंसियां)

2026 టీ20 ప్రపంచ కప్ విజయాన్ని జరుపుకుంటున్న హార్దిక్ పాండ్యా – జాతీయ జెండాను అవమానించినందుకు కేసు నమోదు

అహ్మదాబాద్‌లోని ఒక స్టేడియంలో జరిగిన టీ20 ప్రపంచ కప్ విజయోత్సవ వేడుకల సందర్భంగా జాతీయ జెండాను అవమానించారనే ఆరోపణలపై క్రికెటర్ హార్దిక్ పాండ్యాపై ఎఫ్‌ఐఆర్ నమోదు చేయాలని కోరుతూ ఒక న్యాయవాది పూణే పోలీసులకు ఫిర్యాదు చేశారు.

బుధవారం శివాజీ నగర్ పోలీస్ స్టేషన్ అధికారి ఫిర్యాదు దరఖాస్తును న్యాయవాది వాజిద్ ఖాన్ సమర్పించారని ధృవీకరించారు, కానీ వివరాలు చెప్పలేదు.

“ఈ చట్టం సంబంధిత చట్టం ప్రకారం నేరంగా పరిగణించబడుతుంది మరియు చట్టపరమైన చర్యలు తీసుకోవాలి. జాతీయ జెండా గౌరవాన్ని గౌరవించడం ప్రతి పౌరుడి విధి” అని ఫిర్యాదు దరఖాస్తులో పేర్కొన్నారు.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X