हैदराबाद : रक्षा मंत्रालय के अधीन मिनीरत्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानि) द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देशानुसार “सत्यनिष्ठा से समृद्धि (Probity for Prosperity)” विषय के साथ 17 अगस्त से 16 नवंबर तक तीन माह का सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत “उद्योगों में सतर्कता प्रशासन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 27 अगस्त को डॉ. एस. वी. एस. नारायण मूर्ति, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, मिधानि के संयोजन में किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम में अजय कुमार वर्मा, आईडीएसई, निदेशक, सीवीसी; पी. कृष्ण कुमार, आईटीएस, मुख्य सतर्कता अधिकारी, ईसीआईएल; सी. नीलकंठ रेड्डी, आईआरएसएसई, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनएमडीसी; श्रीमती के. मधुबाला, निदेशक (वित्त); पी बाबू, निदेशक (उत्पादन एवं विपणन); श्रीमती स्फूर्ति रेड्डी, आईआरएस, मुख्य सतर्कता अधिकारी तथा ईसीआईएल, एनएमडीसी एवं बीडीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और मिधानि के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Also Read-


इस अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, मिधानि द्वारा “कर्मचारी आंतरिक शिकायत निवारण प्रणाली हेतु ई-प्लेटफॉर्म” का शुभारंभ किया गया।कार्यशाला के दौरान “2026 में जारी सीवीसी मैनुअल के नवीनतम संस्करण एवं संबंधित मास्टर परिपत्रों में किए गए परिवर्तन” तथा “विभिन्न संगठनों द्वारा किए गए प्रभावी सतर्कता कार्य” विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। कार्यशाला का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।




