डॉ बी आर अंबेडकर सार्वत्रिक विश्वविद्यालय में कार्यरत मोहम्मद रियाजुद्दीन का निधन, सहकर्मियों में पसरा मातम

हैदराबाद : डॉ बी आर अंबेडकर सार्वत्रिक विश्वविद्यालय में रिकॉर्ड सहायक पद पर कार्यरत, समाजसेवी और विश्वविद्यालय से पहली बार हज यात्रा कर चुके मोहम्मद रियाजुद्दीन का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर विश्वविद्यालय में मातम पसरा। सहकर्मियों ने उनकी सेवाओं को याद किया और गहरा शोक व्यक्त किया।

बताया गया है कि इस माह से आरंभ हुए रमजान त्यौहार पर हर साल की तरह इस बार भी इफ्तार पार्टी को बड़े पैमाने पर करने की रियाजु्द्दीन योजना बना रहे थे। इस प्रकार सबसे मिलजुलकर रहने वाले रियाजुद्दीन को पत्नी और तीने बेटे और एक बेटी संतान है। बेटी की शादी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें-

गौरतलब है कि 17 फरवरी को विश्वविद्यालय में सहायक कुल सचिव पद से सेवानिवृत्त एम ए इर्शद का भी दिल का दौरा पड़ने से निधन हो चुका था। इस प्रकार एक महीने के अंदर दो कर्मचारियों की मौत हो जाने से हर एक के चेहरे पर मायूसी छा गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X