हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली स्नेह मिलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष श्रुतिकान्त भारती और सचिव श्रीमती सुधा ठाकुर ने यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया कि 7 मार्च को शाम 4 बजे से आर्य कन्या विद्यालय (सुलतान बाजार) परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें-
यह भी पढ़ें-
श्रुतिकान्त भारती और श्रीमती सुधा ठाकुर ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख कवि और लेखक गोविंद अक्षय भाग लेंगे और संबोधित करेंगे। उन्होंने नगर के महिला कवि और लेखकों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी-अपनी कविता, होली गीत और भजन गाकर सफल बनाये।
