हैदराबाद : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सुपर 8 की सभी टीमें पक्की हो चुकी हैं। वहीं इस राउंड की पाकिस्तान अंतिम टीम बनी है। 18 फरवरी को पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर अंतिम 8 में जगह बनाई। अब भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इंग्लैंड, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे ने सुपर 8 में जगह बना ली है।
गौरतलब है कि सुपर 8 में प्री सीडिंग के हिसाब से दो ग्रुप बांटे गए हैं। ग्रुप-1 में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे मौजूद हैं। वहीं ग्रुप -2 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान ने जगह बना ली है।

सुपर 8 के मुकाबले 21 फरवरी से खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप में हर टीम तीन-तीन मैच खेलेगी। एक टीम अपने ग्रुप की सभी टीमों से एक-एक बार सुपर 8 राउंड में भिड़ेगी। सुपर 8 राउंड के सभी मैचों के बाद दोनों ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। 1 मार्च तक सुपर 8 के मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं 4 और 5 मार्च को दोनों सेमीफाइनल व 8 मार्च को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें-
सुपर 8 राउंड का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है- 21 फरवरी को न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कोलंबो में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। 22 फरवरीको इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच पल्लीकेले में दोपहर 3 बजे से और भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में शाम 7 बजे से होगा। 23 फरवरी को जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच मुंबई मेंशाम 7 बजे ले खेला जाएगा। 24 फरवरी को इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच पल्लीकेले में शाम 7 बजे होगा। 25 फरवरी को न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के बीच कोलंबो में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। 26 फरवरी को वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में दोपहर 3 बजे से भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई में शाम 7 बजे से होगा। 27 फरवरी को इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। 28 फरवरी को श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच पल्लीकेले में शाम 7 बजे से होगा। 1 मार्च को जिम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका के बीच दिल्ली दोपहर 3 बजे से और भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
