हैदराबाद : विश्व कैंसर निवारण दिवस के अवसर पर तेलंगाना राज्य के तीन प्रसिद्ध कैंसर के विशेषज्ञों और प्रोफेसरों को द बेस्ट ऑन्कोलॉजिस्ट अवार्ड्स-2026 के लिए चयन किया गया है। तेलंगाना मेधावी फोरम (टीआईएफ) की राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ राज नारायण मुदिराज ने मीडिया को यह जानकारी दी।
राज नारायण ने बताया कि कैंसर की रोकथाम और उपचार में अग्रणी योगदान देने वाले ऑन्कोलॉजिस्टों को सम्मानित करने के लिए इन पुरस्कारों का चयन किया है। यह पुरस्कार 4 फरवरी को सुबह 10 बजे राजा बहादुर वेंकट राम रेड्डी महिला कॉलेज ऑडिटोरियम, नारायणगुडा, हैदराबाद में कैंसर निवारण और जागरूकता पर आयोजित संगोष्ठी में प्रदान किए जाएंगे।

राज नारायण मुदिराज ने यह भी बताया कि पुरस्कार विजेता में- प्रो. जी. सदाशिवुडु (विभागाध्यक्ष, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनआईएमएस), प्रो. आर. रघुरामन (विभागाध्यक्ष, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, सरकारी एमएनजे इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी और रीजनल कैंसर सेंटर, हैदराबाद) और प्रो. गायत्री पलाट (वरिष्ठ प्रोफेसर, पेन और पेलियेटिव मेडिसिन, सरकारी एमएनजे कैंसर अस्पताल) शामिल हैं।
Also Read-
World Cancer Day: 3 cancer specialists from Telangana selected for The Best Oncologist Awards-2026
The Best Oncologist Awards 2026 The Telangana Intellectuals Forum
Hyderabad : On the occasion of World Cancer Prevention Day, The Best Oncologist Awards 2026 have been selected for renowned cancer specialists and professors in Telangana state. The Telangana Intellectuals Forum (TIF) state branch has chosen these awards to honor the outstanding contributions of oncologists in the prevention and treatment of cancer.
Dr. Raj Narayan Mudiraj, President of the State Branch of Telangana Meritorious Forum (TIF), gave this information to the media. The awards will be presented on February 4, 2026, at 10 am, at the Raja Bahadur Venkat Ram Reddy Women’s College Auditorium, Narayanguda, Hyderabad, during a seminar on cancer prevention and awareness.

The awardees are : Prof. G. Sadashivudu, Head of Medical Oncology, Nizam’s Institute of Medical Sciences (NIMS), Prof. R. Raghuraman, Head of Radiation Oncology, Government MNJ Institute of Oncology and Regional Cancer Centre, Hyderabad, Prof. Gayatri Palat, Senior Professor of Pain and Palliative Medicine, Government MNJ Cancer Hospital.
