Big Breaking: मक्का यात्रा के लिए गई बस हादसे का शिकार, 42 लोगों की मौत, मरने वालों में हैदराबाद के 16 यात्री

हैदराबाद : मक्का यात्रा के लिए सउदी अरब गई भारत यात्रियों की बस हादसे का शिकार हुई। इस हादसे में 42 लोगों की मौत हो गई। मीडिया में प्रसारित और प्रकाशित खबरों के अनुसार, डिजल टैंक को बस ने टक्कर मार दी। यह बस मक्का प्रार्थना समाप्त करके मदीना जाते समय हुई है।यह हादसा बदर-मदीना के बीच मुफरहत क्षेत्र में हुई। मृतकों में 20 महिलाएं और 20 बच्चे हैं। ज्यादातर मृतकों में हैदराबाद के मल्लेपल्ली बाजार निवासी 16 यात्री शामिल हैं।

सोमवार रात उमराह करने गए हाजियों से भरी बस मक्का से मदीना जा रही थी। इस दौरान बस की एक डीजल टैंकर से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए और उसमें आग लग गई।

मीडियावन की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे का शिकार सभी 42 भारत के यात्री थे। इनमें16 हैदराबाद शहर के रहने वाले थे। रिपोर्ट के अनुसार बस में 43 यात्री सवार थे। सिर्फ एक ही व्यक्ति ही हादसे में बच सका है, इससे पता चलता है कि दुर्घटना कितनी भीषण थी। एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना भारतीय समय के हिसाब से रात करीब 1:30 बजे मुफरीहाट इलाके में हुई।

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि टैंकर से टकराने वाली बस में सवार 43 यात्रियों में 20 महिलाएं और 11 बच्चे थे। ये सभी तीर्थयात्री मक्का में उमराह की रस्में पूरी कर चुके थे। ऐसे में आगे के अनुष्ठान के लिए ये लोग मदीना जा रहे थे।

सऊदी अधिकायों ने अभी भी हताहतों की सही संख्या की पुष्टि नहीं की है। हादसे में जीवित बचे शख्स की सेहत की स्थिति की जानकारी अभी नहीं दी गई है। बताया गया है कि आपातकालीन टीमें राहत कार्यों में लगी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन हादसे के बाद अलर्ट मोड पर है। भारतीय दूतावास भी चीजों की जानकारी लेने में जुटा है।

हज और उमराह मंत्रालय तथा ट्रैवल एजेंसी ने दुर्घटना की पुष्टि की है। हालांकि मरने वालों की संख्या और दुर्घटना की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि ये हादसा कैसे हुआ। फिलहाल इस पर कई तरह की अपुष्ट बातें सामने आ रही हैं। ड्राइवर को नींद आने समेत कई बारें इस हादसे के पीछे कही जा रही हैं। (एजेंसियां)

బస్సు ప్రమాదం, 42 మంది మృతి

హైదరాబాద్: సౌదీ అరేబియాలోని మక్కాకు భారతీయ యాత్రికులతో వెళుతున్న బస్సు ప్రమాదానికి గురై 42 మంది మృతి చెందారు. మీడియా నివేదికల ప్రకారం, బస్సు డీజిల్ ట్యాంక్‌ను ఢీకొట్టింది.

బదర్ మరియు మదీనా మధ్య ఉన్న ముఫర్హత్ ప్రాంతంలో ఈ ప్రమాదం జరిగింది. మృతుల్లో 20 మంది మహిళలు, 20 మంది పిల్లలు ఉన్నారు. మృతుల్లో ఎక్కువ మంది హైదరాబాద్‌లోని మల్లేపల్లి బజార్ నివాసితులు 16 మంది ప్రయాణికులు ఉన్నారు. సౌదీ అరేబియాలో మరో ఘోర బస్సు ప్రమాదం చోటు చేసుకుంది. మక్కా నుంచి మదీనాకు భారతీయ ప్రయాణికులతో వెళ్తున్న బస్సు డీజిల్ ట్యాంకర్ ను ఢీ కొట్టడంతో మంటలు చెలరేగాయి. ప్రమాదంలో బస్సు దగ్ధమవ్వగా.. అందులో ఉన్న 42 మంది ప్రయాణికులు సజీవదహనమైనట్లు అక్కడి అధికారులు వెల్లడించారు. బదర్ – మదీనా మధ్య ముఫరహత్ ప్రాంతంలో ఈ ప్రమాదం జరిగింది. మృతుల్లో భారతీయులు ఉండగా.. వారిలో16 మంది హైదరాబాదీయులే ఉన్నట్లు గుర్తించారు. 20 మంది మహిళలు, 11 మంది చిన్నారులు ఉన్నట్లు తెలుస్తోంది. అర్థరాత్రి 1.30 గంటల సమయంలో ఈ ఘోర ప్రమాదం జరగ్గా ప్రస్తుతం అక్కడ సహాయక చర్యలు కొనసాగుతున్నాయి.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X