हैराबाद : आर्य कन्या विद्यालय हाई स्कूल, देवीदीन बाग, हनुमान टेकडी, सुल्तान बाजार के अंतर्गत आर्य कन्या विद्यालय हाई स्कूल में “क्रीड़ा प्रांगण” प्ले स्कूल का शुभारंभ, प्रोफेसर सरराजू ने दिया आशीर्वाद संदेश ‘क्रीड़ा प्रांगण’ प्ले स्कूल का शुभारंभ यज्ञ के साथ प्रारंभ किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा पंडित ओमप्रकाश शास्त्री, यजमान भरत मुनि और श्रीमती विद्याधारी वानप्रस्थी उपस्थित थे।

यज्ञ के उपरांत श्रीमती ममता जैन ने मंच का संचालन किया और अतिथियों को मंच पर आमंत्रित किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर सरराजु, प्रो उपकुलपति, हैदराबाद विश्वविद्यालय का परिचय श्रुतिकांत भारती ने दिया। इसके बाद उनका शाल द्वारा स्वागत रामचंद्र राजू ने किया।

डॉ विजयवीर विद्यालंकर का परिचय पंडित गंगाराम स्मारक मंच के अध्यक्ष भक्त राम ने दिया और उनका स्वागत प्रदीप जाजू ने शाल उढाकर किया। भरत मुनि वानप्रस्थी का परिचय डॉ. प्रतापरुद्र ने दिया और उनका स्वागत डैनी कुमार आजाद ने किया। श्रीमती विद्याधरी वानप्रस्थी का परिचय कुमारी निखला ने दिया और उनका स्वागत श्रीमती विभा भारती ने किया।
Also Read-

श्री भरत मुनि के द्वारा बालकों के लिए लिखित “खेलो – सीखो” (प्ले एंड लर्न) पुस्तक का विमोचन प्रोफेसर सरराजू ने किया और श्रीमती विद्याधारी वानप्रस्थी द्वारा लिखित हैंडबुक का विमोचन डॉ. विजयवीर विद्यालंकार ने किया। डॉ विजयवीर विद्यालंकर और प्रोफेसर सरराजू के कीड़ा प्रांगण की सफलता के लिए आशीर्वाद संदेश दिया। कीड़ा प्रांगण के लिए सी ए श्याम मोदानी ने खेलने के लिए खिलौने का प्रबंध किया, जिसके लिए समिति ने उनका हृदय से धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस कार्यक्रम को अग्निमुनी, डॉ. धर्म तेजा, चंद्रूडू, श्रीमती सरिता तिवारी, सुधा रानी, पदमा, चित्रा, मालिनी, मधु लता, राजलक्ष्मी, प्रेमलता श्रीवास्तव, हेमलता, संस्कृति और अन्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कर सफल बनाया। आर्य कन्या विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती उमा तिवारी ने धन्यवाद संदेश दिया और सभी का आभार व्यक्त किया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। यज्ञ के बाद प्रसाद और मध्यान भोजन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
