छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या पर मंत्री केटीआर की प्रतक्रिया, बोले- “बहुत दुख हुआ”

हैदराबाद : सैदाबाद सिंगरेणी कॉलोनी में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर मंत्री केटीआर ने तीन बाद प्रतिक्रिया व्यक्त किया है।

मंत्री ने रविवार को ट्वीट पोस्ट में कहा, “सिंगरेणी कॉलोनी में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार किया है। पीड़ित परिवार को जल्द ही न्याय किया जाये। गृहमंत्री महमूद अली और डीजीपी महेंदर रेड्डी इसके लिए आवश्यक कदम उठाये।”

आपको बता दें कि सिंगरेनी कॉलोनी में 9 सितंबर को राजू नामक युवक ने घर के सामने खेल रही बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया

संबंधित खबर :

Big Breaking: छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले का आरोपी गिरफ्तार, सैदाबाद में तनाव

बच्ची के माता-पिता नालकोंडा जिले के देवरकोंडा के पास एक तांडा निवासी है। वो आजीविका के लिए हैदराबाद आये और सिंगरेनी कॉलोनी में रहते हैं। इसी दौरान यह दुखद घटना घटी।

घटना को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों में व्यापक आक्रोश है। अनेक संगठन और समाजसेवियों ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय करने और आरोपी को कड़ी सजा दिये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X