पूर्व मंत्री ईटेला राजेंदर को हराने के लिए ही दलित बंधु स्कीम : माओवादी

हैदराबाद : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी ने कहा कि पूर्व मंत्री ईटेला राजेंदर को हराने के लिए ही दलित बंधु योजना का उदय हुआ है। दलित बंधु योजना से दलितों का कुछ भी भला होने वाला नहीं है। तेलंगाना प्रदेश कमेटी के प्रवक्ता माओवादी जगन की ओर से जारी एक बयान में यह बात कही है।

माओवादी ने आगे कहा कि केसीआर सरकार ने हुजूराबाद उपचुनाव से पहले दलितों के उत्थान के नाम पर दलित बंधु चुनावी स्कीम लेकर आई है। वोट हासिल करने के लिए केसीआर झूठ बोल रहे हैं।

माओवादी नेता जगन ने कहा कि हुजूराबाद, नागार्जुन सागर के उपचुनाव, खम्मम-वरंगल मुंसीपल और जीएचएमसी चुनावो के दौरान भी मुख्यमंत्री केसीआर ने लोगों को खाली हाथ में स्वर्ग दिखाया है।

इतना ही नहीं, बंजर भूमि का हल करने का आश्वासन देकर केसीआर झूठ बोले हैं। अब आदिवासियों को जंगल से भगाया जा रहा है। जगन ने आह्वान किया कि प्रजाधन का दुरुपयोग करने वाले टीआरएस सरकार के खिलाफ सर्वहारा वर्ग को एकजुट होकर आंदोलन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X