सूत्रधार संस्था का नौ दिवसीय मातृ भक्ति गीत महोत्सव, भाग-6 का होगा भव्य आयोजन, ऐसी है तैयारियां

हैदराबाद (सरिता सुराणा की रिपोर्ट) : साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा और समाज सेवा हेतु समर्पित अग्रणी राष्ट्रीय संस्था “सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, हैदराबाद, भारत” हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और लोकगीतों के समृद्ध साहित्य को बढ़ावा देने के लिए विगत 4 वर्षों से अग्रणी संस्था की भूमिका निभाती आ रही है। हमारे देश में वर्ष भर पर्व और त्यौंहारों की धूम मची रहती है और संस्था उनसे सम्बन्धित रोचक और मनोरंजक कार्यक्रम लेकर दर्शकों के समक्ष उपस्थित होती हैं।

इसी उद्देश्य को लेकर नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा ‘नौ दिवसीय मातृ भक्ति गीत महोत्सव’ का निरन्तर ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है। संस्था ने सर्वप्रथम 2 से 10 अप्रैल 2022 तक चैत्र नवरात्र के समय इसका आयोजन किया था। उसके बाद अब तक लगातार चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर संस्था द्वारा 5 बार इस भक्ति गीत महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें-

शारदीय नवरात्र 2024

अब एक बार फिर से संस्था आप सभी मातृ भक्तों के लिए शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर इसका आयोजन कर रही है। यह महोत्सव 3 से 11 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को दर्शकों का अपार स्नेह प्राप्त हो रहा है। इस भक्ति गीत महोत्सव में हमेशा की तरह इस बार भी देश और विदेश से भक्त गण अपनी भावपूर्ण एवं मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।

पहले दिन आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि को माता शैलपुत्री की आराधना करने हेतु मंच पर देश-विदेश की ख्याति प्राप्त वरिष्ठ कवयित्रियां अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान करेंगी। डॉ. ममता किरण, डॉ. दमयन्ती शर्मा, डॉ. मधु चतुर्वेदी, श्रीमती मधु खरे, अमेरिका से और श्रीमती वीणा अग्रवाल माता के दरबार में अपने भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगी। संस्थापिका सरिता सुराणा ने सभी सम्मानित साहित्यकारों और मातृ भक्तों को इस उत्सव में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया है। आप सभी भक्त जनों की उपस्थिति सादर प्रार्थित है। हर दिन शाम 7 बजे से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X