भाजपा मुंबई के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिपाठी का हैदराबाद में हुआ जोरदार स्वागत

हैदराबाद: भारतीय जनता पार्टी मुंबई प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा हमेशा उत्तर भारतीयों के साथ खड़ी है। केंद्र की भाजपा सरकार देश के हर नागरिक का जीवन उन्नत बनाने के लिए प्रयासरत है। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीयों के हित में कई काम कर रही है। वहां संगठन में कई उत्तर भारतीय पदाधिकारी भी हैं और सरकार में भी विभिन्न पदों पर कम कर रहे हैं।

MIDHANI

देश में भाजपा की केंद्र सरकार बिना भेदभाव कम कर रही है । सहयोग समिति तेलंगाना के अध्यक्ष बिनय कुमार यादव, समाजसेवी श्याम मोहन यादव आदि से हैदराबाद के एक होटल में मुलाकात के दौरान श्री त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर भारतीयों की तेलंगाना में अच्छी खासी संख्या है। वे कठिन परिश्रम कर तेलंगाना की अर्थव्यवस्था में अपना अहम योगदान दे रहे हैं।

इसलिए मौजूदा सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बिहार राजस्थान जाने वाले उत्तर भारतीयों की ट्रेन की समस्या से केंद्रीय नेतृत्व और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को अवगत कराऊंगा। विनय कुमार और श्याम मोहन यादव ने आचार्य पवन त्रिपाठी को अवगत कराया कि हम लोगों ने काफी प्रयास किया रेल मंत्री समेत रेलवे के कई बड़े अधिकारियों से नई ट्रेन चलाने की मांग को लेकर मुलाकात किया और कई पत्र भी भेजें।

इसका परिणाम यह रहा कि दक्षिण मध्य रेलवे ने कुछ विशेष ट्रेनों का संचालन वाराणसी और पटना के लिए किया। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है लेकिन अधिक संख्या में ट्रेन चलाई जाने की आवश्यकता है। इस दौरान सहयोग समिति के अध्यक्ष विनय कुमार यादव और बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष के. लक्ष्मण राव ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X