Big Breaking News : आमने-सामने टकरा गये दो कार, 8 लोगों की मौक पर ही मौत

हैदराबाद : नागरकर्नूल जिले में शुक्रवार शाम को भीषण सड़क हादसा हुआ। हैदराबाद-श्रीशैलम नेशनल हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। अच्चमपेट मंडल के चेन्नारम गेट के पास हुए इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर घायल हो गये हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई गई है। हादसे में दो कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। शव सड़क के चारों ओर बिखरे पड़े हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस कारों में फंसे कुछ शवों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। हताहतों की पहचान नहीं हो पाई हैं।

एक्सीडेंट सीन बहुत ही डरावना है। बहत ही विचलित करने वाला है। बताया गया है कि तेज रफ्तार ही दुर्घटना का कारण है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X