KCR के पास हैं राष्ट्रीय पार्टी के लिए सारे हथियार, ये दो बड़े तीर

हैदराबाद: तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव (KCR) राष्ट्रीय पार्टी के लिए सारे हथियार तैयार कर रहे हैं। पार्टी के नाम से लेकर चुनाव चिह्न तक हर विषय में बहुत ही बारिकी और होशियारी से कदम उठा रहे हैं। अगर नई पार्टी की जनता में पैठ बिठाना है तो एक सुनियोजित योजना चाहिए। इसे केसीआर ने तैयार कर ली है। देश में विभिन्न क्षेत्रीय दलों के नेताओं का समर्थन जुटाने के लिए केसीआर पहले ही परामर्श और विचार विमर्श कर चुके हैं।

साथ ही पार्टी की विचारधाराओं के बारे में राजनीति के प्रमुख नेताओं और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों से मुलाकात की और उनका बहुमूल्य इनपुट भी लिया है। इतना ही नहीं देश भर में यात्रा करने के लिए एक विशेष विमान और एक हेलीकॉप्टर भी खरीद रहे हैं। इस बीच पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया की जरूरत को जानने वाले केसीआर ने अब इस पर फोकस किया है। टीआरएस पार्टी तेलंगाना में एक तेलुगु न्यूज चैनल चला रही है। अब दो और चैनल स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। ये चैनल राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का प्रचार करेगी।

वर्तमान युग में यदि किसी राजनीतिक दल के एजेंडे और विचारों को जन-जन तक ले जाना है, तो मीडिया एक अग्रणी भूमिका निभाता है। यह एक खुला सच है। जिन नेताओं को इस बात का एहसास हो गया है, वे अपने-अपने चैनल स्थापित कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि केसीआर भी राष्ट्रीय चैनल स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। ताकि राष्ट्रीय स्तर पर कई पार्टियों की तरह अपनी आवाज सुनाने के लिए अपना चैनल हों।

खबर है कि केसीआर दिल्ली में हिंदी और अंग्रेजी चैनल स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन क्या इस उद्देश्य के लिए विशेष रूप से नए चैनल स्थापित किए जाने चाहिए? या उन चैनलों से समझौता किया जाये जिनके पास पहले से ही सैटेलाइट लाइसेंस हैं? खबर है कि इस विषय को लेकर चर्चा चल रही है। पिछले दिनों केसीआर ने कई वरिष्ठ पत्रकारों से मुलाकात की और नई पार्टी के गठन पर चर्चा की। इनमें मुख्य लोकमत के प्रमुख विजय दर्डा से केसीआर ने मुलाकात की और इस बारे में चर्चा की।

अब फिर एक बार टीआरएस नेताओं को दिल्ली भेज दिया गया है और नए चैनल स्थापित करने के संदर्भ में एक बार फिर वरिष्ठ पत्रकारों के संपर्क कर रहे हैं। खबर है कि दिल्ली में तेलंगाना भवन बनकर तैयार होने के बाद केसीआर उसी बिल्डिंग में चैनल लगाने की सोच रहे हैं। यह भी चर्चा है कि केसीआर ने तेलुगु चैनल नेटवर्क को सभी राज्यों में विस्तारित करने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X