BRS का मतलब बार और रेस्तरां पार्टी : वाईएसआर शर्मिला

हैदराबाद : प्रजा प्रस्थानम यात्रा के तहत मेदक जिले का दौरा कर रही वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की अध्यक्ष वाईएसआर शर्मिला ने एक बार फिर सीएम केसीआर पर हमला बोला है। शर्मिला ने सीएम केसीआर की तुलना महात्मा गांधी से किये जाने को विडंबनापूर्ण बताया गया। उन्होंने कहा कि चोर दीक्षा करने वाले अब अपनी तुलना महात्मा से कर रहे हैं। करोड़ों लोगों ने लड़ाई लड़ी, लाखों लोगों ने अपनी संपत्ति का बलिदान दिया, और सैकड़ों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। तब जाकर पृथक तेलंगाना साकार आया है। दावा कर रहे है कि केवल केसीआर ने ही तेलंगाना लेकर आये है।

शर्मिला ने सवाल किया कि तेलंगाना आंदोलन के दौरान केसीआर के परिवार के किसी सदस्य ने लाठी खाई है? क्या केसीआर ने अपनी संपत्ति तेलंगाना के लिए त्याग किया है? केसीआर के घर में कितने लोगों ने तेलंगाना के लिए कुर्बानी दी? केसीआर ने दाढ़ी बढ़ाकर चोर दीक्षा किया है। टीआरएस के एक नेता ने तेलंगाना आंदोलन के दौरान शरीर पर पेट्रोल डालकर और माचिस भूल गया।

शर्मिला आगे कहा कि महात्मा गांधी एक निस्वार्थ व्यक्ति थे। सीएम केसीआर एक स्वार्थी और भ्रष्ट व्यक्ति है। कालेश्वरम परियोजना केसीआर के भ्रष्टाचार का जीता जागता सबूत है। तेलंगाना के खजाने को लूटने के बाद, अब देश में शासन करने के लिए हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर खरीद रहे हैं। आरोप गया कि जनता का करोड़ों का पैसा पार्टी पर खर्च किया जा रहा है। शर्मिला ने टिप्पणी की कि केसीआर को गांधी के नाम का उच्चारण करने का भी अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि गोल्डन तेलंगाना (बंगारु तेलंगाना) कह कर बियर तेलंगाना और बार का तेलंगाना कर दिया गया। खबरें आ रही हैं कि केसीआर के राष्ट्रीय पार्टी का नाम बीआरएस है। उन्होंने कहा कि BRS का मतलब बार और रेस्तरां पार्टी है। इसके बाद शर्मिला ने सद्दुला बतुकम्मा के दौरान स्थानीय महिलाओं के साथ बतुकम्मा खेला। शर्मिला सद्दुला बतुकम्मा ने तेलंगाना की महिलाओं को बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X