जुबली हिल्स गैंग-रेप मामला: नाबालिगों की तीसरे दिन की पुलिस हिरासत खत्म, मिली महत्वपूर्ण जानकारी

हैदराबाद: जुबली हिल्स गैंग-रेप मामले में नाबालिगों की तीसरे दिन की पुलिस हिरासत खत्म हो गई है। पता चला है कि करीब 4 घंटे तक आरोपियों से हर पहलू से पूछताछ करने वाली पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

इस मामले के मुख्य आरोपी सादुद्दीन मलिक ने जो बयान दिया, उसकी तुलना करते हुए पुलिस ने नाबालिगों द्वारा दिए गए जवाबों से की है। पांचों नाबालिगों को विभिन्न कोणों से पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

इस बीच खबर आई है कि पुलिस हिरासत में नाबालिगों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाये हैं। सादुद्दीन के उकसाने के कारण ही उत्तेजित होकर ही दुष्कर्म किये जाने का बयान दिया है।

जुबली हिल्स गैंग-रेप केस में गिरफ्तार आरोपियों को अदालत ने इस महीने की 11 तारीख को पुलिस की हिरासत में दिया है। अदालत द्वारा दी गई हिरासत की अवधि मंगलवार को समाप्त हो रही है।

दूसरी ओर मामले के मुख्य आरोपी सादुद्दीन मलिक की पुलिस हिरासत की अवधि रविवार को समाप्त हो गई। इसके चलते पुलिस ने रविवार को उसे अदालत में पेश किया। न्यायाधीश के आदेश के अनुसार उसे चंचलगुड़ा जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X