तेलंगाना में 85 फीसदी बी-श्रेणी की मेडिकल सीटें आरक्षित, जीओ जारी

हैदराबाद: तेलंगाना सरकार ने 85 फीसदी बी-श्रेणी की मेडिकल सीटें स्थानीय छात्रों के लिए आरक्षित किया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, स्थानीय उम्मीदवारों के लिए गैर-सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक और गैर-अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में बी-श्रेणी की 85 फीसदी आरक्षित होंगे। शेष 15 फीसदी खुला कोटा होगा। इसके लिए देश भर के छात्र प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।

आपको बता दें कि तेलंगाना में 20 गैर-अल्पसंख्यक और चार अल्पसंख्यक निजी कॉलेज स्थित हैं। इन कॉलेजों में कुल प्रवेश की क्षमता 3750 (गैर-अल्पसंख्यक में 3200 और अल्पसंख्यक कॉलेजों में 550) हैं। इन में गैर-अल्पसंख्यक कॉलेजों में 3200 सीटों और अल्पसंख्यक कॉलेजों में 550 सीटों में से 1120 (35 प्रतिशत) और 137 (25 प्रतिशत) बी-श्रेणी के अंतर्गत हैं। अब तक बी-श्रेणी के तहत कुल 1257 सीटें खुले कोटे में थीं। इसके लिए देश भर के उम्मीदवार प्रतिस्पर्धा करते थे। अब आदेश के बाद 85 फीसदी तेलंगाना के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगे।

मेडिकल कॉलेजों में बी-श्रेणी की सीटों के लिए नई आरक्षण प्रणाली से स्थानीय उम्मीदवारों को काफी मदद मिलेगी। यह तेलंगाना अकेला राज्य नहीं है जो बी-श्रेणी की सीटों पर आरक्षण लागू कर रहा है। कई अन्य राज्य भी स्थानीय उम्मीदवारों के हितों की रक्षा के लिए इसी तरह के आरक्षण का पालन कर रहे हैं। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X