ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बिना हेलमेट पुलिस पर लगाया जुर्माना, दी यह चेतावनी

हैदराबाद: ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बिना हेलमेट पहनने दोपहिया वाहन चलाने वाले पुलिस पर जुर्माना लगाया। हर दिन ड्यूटी प्रबंधन के तहत हनमाकोंडा जिला केंद्र के अशोक जंक्शन सेंटर में ट्रैफिक एसीपी बालस्वामी ने शनिवार सुबह वाहनों की तलाशी अभियान चलाया।

उसी समय ड्यूटी खत्म करके घर जा रहे तीन कांस्टेबलों को गाड़ी चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने पर रोका और जुर्माना लगाया। अन्य लंबित चालान भी वसूल किया। यह देख उस रास्ते से जा रहे लोग एसीपी की जमकर तारीफ किये।

इस अवसर पर एसीपी ने कहा कि कोई भी चाहे कितना भी बड़े क्यों न हो यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। वर्ना सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X