Road Accidnet: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला समेत तीन की मौके पर मौत

हैदराबाद : तेलंगाना के मेड्चल जिले में सोमवार की सुबह एक मोटरसाइकिल के ट्रक से टकरा जाने के कारण एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मरने वालों की उम्र 30-40 साल के बीच है।

मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल के चालक तेज गति से जाते समय ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी प्रयास में ट्रक से जा टकराया और पहियों के नीचे चला गया।

बाइक पर सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मेडचल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के चलते हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X