India vs Sri Lanka : रोमांचक मोड़ पर पहला टेस्ट मैच, दोनों को है जीत की उम्मीद, कौन करेगा चमत्कार बल्लेबाज या गेंदबाज, देखना ना भूले का खेल

हैदराबाद/गाले: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया ने पूरी तरह बढ़त हासिल कर ली है। मेजबान श्रीलंका के सामने 372 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। वहीं पहली पारी में मिले 178 रन की बढ़त के साथ चौथे दिन मैदान में उतरी भारत ने अंत में श्रीलंका को गहरे दबाव में डाल दिया। श्रीलंका को जीतने के लिए अभी भी 288 रन चाहिए, जबकि टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए सिर्फ 6 विकेट और लेने हैं।

भारत की दूसरी पारी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। श्रीलंका की अनुशासित गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते गए और टीम 193 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बावजूद पहली पारी में हासिल की गई 178 रन की बड़ी बढ़त की वजह से श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रख पाया। गाले की पिच पर आखिरी दिन इतने बड़े स्कोर का पीछा करना श्रीलंका के लिए मुश्किल ही है।

Also Read-

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को आखिरी सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने ब्रेक लगा दिए। पक्की प्लानिंग के साथ हमला करने वाले टीम इंडिया के गेंदबाजों ने श्रीलंका के टॉप ऑर्डर को तोड़ते हुए 4 अहम विकेट गिरा दिए। बैड लाइट की वजह से 34 ओवर खत्म होने के बाद चौथे दिन का खेल रोक दिया गया। उस समय तक श्रीलंका 84 रन पर 4 विकेट खोकर बुरी तरह फंस चुकी है। अभी क्रीज पर सोनल दिनुषा 25 रन और धनंजय डी सिल्वा 31 रन पर नाबाद हैं। हालांकि मैच कल के लिए टल गया है। फिर भी जीत लगभग भारत की ही लग रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X