भारत माता की जय: तालाब कट्टा में एडिशनल डीसीपी बी आनंद ने फहराया आम लोगों के साथ तिरंगा

हैदराबाद: स्वतंत्रता दिवस और आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हैदराबाद ओल्ड सिटी में भी हर्षोल्लास का माहौल रहा। इस मौके पर मिलन फर्नीचर तालाब कट्टा में एडिशनल डीसीपी साउथ जोन बी. आनंद ने झडोत्तोलन किया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारी के साथ झंडे को सलामी दी।

पुलिस उच्चाधिकारी बी आनंद ने इलाके में सौहार्द्रपूर्ण माहौल के लिए लोगों का धन्यवाद किया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

स्थानीय लोगों में खासकर सोहैल अशरफ, मुस्तफा अशरफ, अयाज अशरफ, नासिर सिद्दीकी सहित स्थानीय परिवारों ने पुलिस अधिकारी बी आनंद का स्वागत किया।

एडिशनल डीसीपी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी भी परिस्थिति में हैदराबाद पुलिस इलाके में शांति और व्यवस्था कायम रखने के लिए तत्पर है। पुलिस अधिकारी ने शहर में शांतिपूर्ण संवतंत्रता दिवस समारोहों पर संतोष जाहिर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X