हैदराबाद: रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा धक्का दिया है। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के आलाकमान के आफर को पीके ने ठुकरा दिया है। प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं हो रहे है।
एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी रणदीप सिंह सुर्जेवाला ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पीके के फैसले का कांग्रेस पार्टी सम्मान करती हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिनों से राजनीतिक रणनीतिकार पीके के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के अटकले भी तेज हो गई थी। इसी क्रम में हाल ही में सोनिया गांधी और अन्य नेताओं के साथ पीके ने लगातार मुलाकातें की। लग रहा था कि पीके का कांग्रेस में शामिल होना अब केवल औपचारिकता बची है।
इतना ही नहीं सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने और जिम्मेदारी स्वीकर करने का न्यौता भी दिया था। इसी बीच कांग्रेस पार्टी की कमेटी ने पीके को कांग्रस पार्टी में शामिल कर लेने की रिपोर्ट भी दी थी। मगर पीके ने सोनिया गांधी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। आपको बता दें कि तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने अनेक बार इस पीके के मुद्दे को सिरे से खारिज करते आ रहे हैं।
रेवंत रेड्डी ने कहा कि चाय कांग्रेस टीआरएस के साथ गठबंधन करने वाले किसी भी व्यक्ति का विरोध करेगी, वह पीके या कोई और हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्या वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे या नहीं यह उनका निजी मामला है। रेवंत ने टिप्पणी की कि बेहतर होगा कि पीके पार्टी में आए। शामिल नहीं हुए तो और भी अच्छा होगा।अब कांग्रेस में स्पष्टताआई है।
Following a presentation & discussions with Sh. Prashant Kishor, Congress President has constituted a Empowered Action Group 2024 & invited him to join the party as part of the group with defined responsibility. He declined. We appreciate his efforts & suggestion given to party.
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) April 26, 2022
