Breaking News: आंध्र प्रदेश में ऑनर किलिंग, याद ताजा कर गई मिर्यालगुड़ा अमृता-प्रणय मामला

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश में दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में की गई निर्मम हत्या तेलंगाना के मिर्यालगुड़ा के अमृता के पति प्रणय की निर्म हत्या की घटना को ताजा कर गई है।

मिर्यालगुड़ा के प्रणय की हत्या घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इसी तरह ऑनर किलिंग मामले से आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में हड़कंप मच गया है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ प्रेम विवाह किये जाने के कारण युवती के परिजनों ने दामाद की बेरहमी से हत्या कर दी। निर्मम हत्या का मामला अनंतपुर जिले के वज्रकरूर मंडल के वेंकटमपल्ली में प्रकाश में आई है। घटना की पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X