पानी की टंकी में मिले अज्ञात लाश की हुई पहचान, मगर कुछ दिनों से आसपास के लोग…

हैदराबाद : मुशीराबाद स्थित पानी की टंकी में मिले अज्ञात लाश की पहचान की गई है। पुलिस को खबर मिली थी कि पानी की टंकी में एक अज्ञात व्यक्ति का लाश है।

मामले की जांच कर रही पुलिस ने लाश की शिनाख्त किशोर नामक व्यक्ति के रूप में की है। पानी की टंकी पर सैंडल पाये गये थे। मृतक के परिवार वालों ने सैंडल की पहचान की। बताया जा रहा है कि किशोर ने पारिवारिक कलह के चलते घर से बाहर चला गया और पानी की टंकी में कूदकर आत्महत्या कर ली।

आपको बता दें कि टैंक की सफाई करने गये कर्मचारियों ने पानी की टंकी में लाश को देखकर दंग रह गये। उन्होंने इस घटना के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी।

संबंधित खबर

हैदराबाद: पेयजल पानी की टंकी में मिला सड़ा शव, स्थानीय लोगों में दहशत, इस बात का पता लगा रही है पुलिस

हालांकि शव को जाने बिना पिछले कुछ दिनों से उसी टंकी से पानी की आपूर्ति की जा रही थी। आसपास के सभी लोग उसी पानी को पी रहे थे। इस मामले के बारे में अधिक जानकारी अभी पता नहीं चल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X