TSRTC का बंपर ऑफर, यात्री करें T-24 टिकट से सफर

हैदराबाद : पेट्रोल और डिजल की बढ़ती कीमतों से अब यात्रियों को घबराने की जरूरत नहीं है। TSRTC ने यात्रियों की सुविधा के लिए बंपर ऑफर की घोषणा की है।

टीएसआरटीसी के एमडी वीसी सज्जनर ने घोषणा की है कि केवल 100 रुपये का भुगतान करके 24 घंटे तक हैदराबाद महानगर में बस में यात्रा कर सकते हैं। 24 घंटे यात्रा करने के लिए एक टिकट T-24 लेकर आये हैं।

उन्होंने बताया कि बस कंडक्टर के पास टी 24 टिकट उपलब्ध रहेगा। इस टिकट से साधारण, उपनगरीय, मेट्रो एक्सप्रेस और डीलक्स बसों में यात्रा कर सकते हैं। यात्रा चाहे कितनी भी दूर क्यों न हो।

इसके अलावा सज्जनार ने ड्राइवर और कंडक्टरों को ड्यूटी के दौरान पान मसाला और गुटखा नहीं खाने का भी आदेश दिया है। इस नियम का उल्लंघन करने वाले ड्राइवर और कंडक्टरों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X