समाज सेवी और योग गुरु रतनलाल जाजू का 102 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, बधाई देने वालों का लगा तांता

हैदराबाद : दादाजी योगा ग्रुप की ओर से प्रमुख समाज सेवी और योग गुरु रतनलाल जाजू का 102 वां जन्मदिवस कार्यक्रम बुधवार को हर्षोल्लास के साथ कुतबीगुड़ा स्थित किसना ग्रैंडुअर (अपार्टमेंट छत) में मनाया गया। इस दौरान योग लाभार्थियों ने रतनलाल जाजू से आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें जन्म दिवस की बधाई दी।

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि दादाजी योगा ग्रुप रतनलाल कईं वर्षों से चलाते आ रहे हैं जो पहले मलकपेट उनके पुराने निवास के पास पामेंटम गार्डन में हुआ करता था। आज भी 15 से 20 साधक प्रतिदिन योग का लाभ उठाते हैं।

जन्म दिन की बधाई देने वालों में रूप किरण और परिवार, चित्रा, संध्या, प्रतिभा मालपानी, भारती, श्रीमती एवं रमाकांत अग्रवाल, सरला सोनी, प्रेमलता मोदानी, कल्पना सोनी, वनजा अत्रे PUNE, मंजुला माहेश्वरी US, अरुणा जाजू, प्रदीप जाजू, हेमांगी, श्याम मोदानी, के के सोनी और आसपास के लोगों का तांता लगा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X