लॉयन विभा भारती एवं लॉयन्स क्लब ऑफ हैदराबाद ईस्ट की ओर से जोन कार्यक्रम, यह रही सभी को आनंद करने वाली बात

हैदराबाद: जोन चेयरपर्सन लॉयन विभा भारती एवं लॉयन्स क्लब ऑफ हैदराबाद ईस्ट की ओर से जोन कार्यक्रम का आयोजन मुंबई मसाला होटल, सिकन्दराबाद में किया गया। लॉयन लक्ष्मीनारायण सोनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। रंगारंग कार्यक्रम में मधुर गान व सदस्यों के बीच खेल खिलवाकर सभी को आनंदित किया।

इस दौरान जोन परिवार के अंतर्गत आने वाले लॉयन्स क्लब कोठी, लॉयन्स क्लब साऊथ एवं लॉयन्स क्लब राजधानी के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष व डिस्ट्रिक्ट के पदाधिकारी लॉयन नागेश, लॉयन प्रकाश राव, लॉयन नागा राजू, लॉयन प्रवीण मेरी, लॉयन के जंगय्या यादव, लॉयन सुजाता, लॉयन श्रीनिवासलु, लॉयन डॉ रमणा राव, लॉयन प्रकाश भंडारी, लॉयन मुन्नालाल बंग, लॉयन जोगिन्दर सिंह मुरजाल, लॉयन ताराकांत, लॉयन विकास हिसारिया,

लॉयन विजय लक्ष्मी, लॉयन निलेश छेडा, लॉयन प्रमोद जायसवाल, लॉयन राकेश साहनी, लॉयन देवचंद गाला, लॉयन उमेश अग्रवाल, लॉयन श्याम गोयनका, लॉयन निशा हिसारिया, लॉयन सीता राव, लॉयन लीना छेडा, लॉयन संतोष तांटिया एवं लॉयन श्रुतिकान्त भारती अध्यक्ष ने संचालक किया, लॉयन विभा भारती, जोन चेयरपर्सन के रूप सभी को संबोधन किया।

इस अवसर लॉयन्स क्लब ऑफ हैदराबाद ईस्ट सदस्यों के जन्मदिन व विवाह वर्षगांठ 23-24 जिनके रहे हैं उनका सत्कार मोतियों की माला व पुस्तक भेंट कर स्वागत किया। इसी कड़ी में बाहर से आये सभी अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला व उपहार देकर स्वागत किया गया। अंत लॉयन्स क्लब ऑफ हैदराबाद ईस्ट के कोषाध्यक्ष सभी को धन्यवाद देने के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X