I Love You: युवक ने की ट्रांसजेंडर से शादी, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद

हैदराबाद : युवक को ट्रांसजेंडर से प्यार हो गया। दोनों में तीन सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आखिरकार वह प्यार शादी में बदल गई। इस तरह दोनों की जिंदगी खुशियों से भर गई। यह मामला शनिवार को भद्रादी कोत्तागुडेम जिले में प्रकाश में आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोत्तागुडेम जिले के इल्लेंदु गांव निवासी रूपेश का ट्रांसजेंडर अखिला से परिचय हो गया। यह परिचय प्रेम प्रसंग में बदल गया। दोनों के बीच इतना घनिष्ट संबंध बन गया कि एक दूसरे को छोड़कर नहीं रह पाते थे। इसके चलते दोनों ने एक मकान किराये पर लिया और ‘लीव इन’ में रहने लगे। इस तरह रहने वाले दोनों को एक सोच आई।

घर में बुजुर्गों को बताये बिना लीव इन में रहना गलत लगा। इसके साथ ही युवक ने परिवार के बुजुर्गों को बताया और ट्रांसजेंडर के साथ शादी करने के लिए राजी किया। दोनों की साधी धूमधाम से संपन्न हुई। इस समय यह शादी खम्मम और कोत्तागुडेम जिले में चर्चा का विषय बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X