बहुत-बहुत बधाई ! अन्तर महाविद्यालयीन नृत्य प्रतियोगिता में विवेक वर्धिनी महाविद्यालय प्रथम

हैदराबाद : विवेक वर्धिनी महाविद्यालय ने उस्मानिया विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित अन्तर्महाविद्यालयीन नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आज यहाँ जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी विद्याधर ने बताया है कि उस्मानिया विश्वविद्यालय ने अपने 107 स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उस्मानिया विश्वविद्यालय में स्थित टैगोर ऑडिटोरियम में अनेक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है।

इसके अन्तर्गत नृत्य प्रतियोगिता में विवेक वर्धिनी महाविद्यालय ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रोफ़ेसर रविन्दर और कुल सचिव प्रोफ़ेसर लक्ष्मीनारायण ने स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र प्रदान किये हैं। पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थी कुमारी तृषा, कुमारी आकांक्षा, कुमारी अनुषा, कुमारी तुलसी, कुमारी श्रुति, शशांक, मुरलीकृष्णा, नरसिम्हा थे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी विद्याधर और विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने वाली प्राध्यापिका माधवी, हिमजा और शिरीषा एवं महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थी सुब्रमण्यम, कार्तिक, अखिल, नीक्षित, विजय और अन्य उपस्थित थे। इस उपलब्धि पर विवेक वर्धिनी शिक्षण संस्था के अध्यक्ष सदाशिव सावरीकर, उपाध्यक्ष आनंद कुलकर्णी, महासचिव डॉ गीता काटे, कोषाध्यक्ष प्रकाश तुलजापुरकर एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने हार्दिक अभिनंदन व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X