विहंगम योग संत समाज ने मनाया साप्ताहिक सत्संग और किया 102 वें जन्मदिवस पर रतनलाल जाजू का सम्मान

हैदराबाद : विहंगम योग संत समाज की ओर से साप्ताहिक सत्संग मनाया गया। इसके पश्चात सदगुरु के समर्पित शिष्य वरिष्ठतम गुरु भाई रतनलाल जाजू (काकाजी) के 102 वें जन्मदिवस के अवसर पर पुष्प गुच्छ एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही और लंबी आयु की कामना करते हुए बधाईयां दी गई।

इस दौरान सभी गुरु भाई एवं गुरु बहनों ने उनके चरण स्पर्श कर आशिर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर काका जी ने कहा कि वे सैदाबाद कॉलोनी आश्रम पर आकर बहुत गौरवान्वित एवं खुशी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सभी गुरु भाई एवं गुरु बहनों को आशीर्वाद प्रदान किया।

अवसर पर कार्यक्रम में गुरु भाई सुभाष अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, काशीराम, सुशील अन्ने, रमाकांत अग्रवाल,शशि कांत, ओमप्रकाश अग्रवाल, रामकिशन भूरिया, मोहित विद्यार्थी एवं गुरु बहन डॉ पी. शशीकला जी, डॉ मंजुला महेश्वरी उपस्थित थे। वंदना, आरती, शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ सत्संग का समापन हुआ।

यह भी पढ़ें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X