देर रात अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, चीन को छोड़ सभी देशों पर 90 दिन के लिए टैरिफ पर रोक

हैदराबाद : अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर जारी है। इसके चलते दुनिया को डर सताने लगा है। इसी क्रम में देर रात अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने चीन से आयातित वस्तुओं पर टैरिफ 125 फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया।

वैश्विक बाजार में मंदी की आशंका के बीच बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को छोड़कर अन्य देशों पर लगाए गए शुल्क टैरिफ को अचानक 90 दिनों के लिए स्थगित करने का फैसला किया। हालांकि उन्होंने चीन से आयात पर शुल्क की दर बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दी।

इसके पहले चीन ने भी जवाबी ऐक्‍शन लेते हुए अमेरिकी उत्‍पादों पर टैरिफ बढ़ाकर 84 फीसदी कर दिया था। इसी के साथ ट्रंप ने बाकी सभी देशों के लिए 90 द‍िनों के पॉज का भी ऐलान किया। इस ऐलान के साथ ही भारत को बड़ी राहत मिली है।

यह भी पढ़ें-

ट्रंप के इस कदम से ऐसा प्रतीत होता है कि उनका प्रयास अमेरिका और बाकी देशों के बीच के व्यापारिक टकराव को कम करते हुए केवल चीन पर ध्यान केंद्रित करने की ओर है। इस खबर के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी आई, हालांकि अन्य देशों पर टैरिफ घटाने का पूर्ण विवरण अभी तक सामने नहीं आया है।

इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 75 से अधिक देशों के लिए 90 दिनों की टैरिफ में छूट देने की भी घोषणा की है। ट्रंप ने कहा कि इन देशों ने अमेरिकी वाणिज्य विभाग, ट्रेजरी और यूएसटीआर से व्यापार और मुद्रा हेरफेर जैसे मुद्दों पर बातचीत शुरू की है। इन देशों के साथ व्यापार पर अगले 90 दिनों तक सिर्फ 10 फीसदी का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया जाएगा। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X