दो एक्सप्रेस ट्रेन आमने-सामने टकराई, मटुंगा रेलवे स्टेशन के पास ही हुआ हादसा

हैदराबाद: गदग एक्सप्रेस और पुडुचेरी एक्सप्रेस ट्रेनें आमने-सामने टकरा गईं। दादर और मटुंगा के बीच एक ही ट्रैक के पास चेंजिंग के दौरान यह दोनों ट्रेनें सामने से टकराईं। यह हादसा मटुंगा रेलवे स्टेशन के पास ही हुआ है।

ट्रेनों के डिब्बे आपस में टकरा जाने की वजह से ओवर हेड वायर टूट गया। इसके कारण तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। अधिकारी मौके पर पहुंच गये है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों ट्रेनों की स्पीड बहुत कम थी। इसलिए अभी तक किसी भी तरह की जान-माल नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। जानकारी के मुताबिक ट्रैक बदलने के दौरान दो एक्सप्रेस ट्रेनों के डिब्बे एक दूसरे से टकरा गये। इसकी वजह से पटरी से डिब्बे उतर गये हैं।

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा करीब रात 9.45 बजे हुआ है। इसके कारण इस मार्ग से चलने वाले लोकल ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X