KCR Birth Day: टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी गिरफ्तार, किया व्यंग गिरगिट की तस्वीर ट्वीट

हैदराबाद : टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को पुलिस जुबली हिल्स स्थित रेवंत रेड्डी के निवास पर गई और उन्हें वाहन में बिठाकर ले गई। पुलिस पहले रेवंत को लैंगर हाउस थाने ले गई। इसके बाद गोलकोंडा थाने में शिफ्ट कर दिया। रेवंत ने हाल ही में आरोप लगाया कि तेलंगाना सरकार ने रिक्त पदों की भर्ती नहीं की। चुनाव के दौरान दिये गये आश्वासनों को लागू नहीं किया है।

इसी परीप्रेक्ष्य में रेवंत रेड्डी युवा कांग्रेस को केसीआर के जन्मदिन पर विभिन्न तरीकों से विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया। पता चला है कि इस सिलसिले में रेवंत को हिरासत में लिया गया। इसी क्रम में केसीआर के जन्मदिन के मौके पर गिरगिट की तस्वीर ट्वीट किया और व्यंग्य करते हुए कहा कि हैप्पी बर्थडे केसीआर।

बुधवार को भी हाउस अरेस्ट

मंगलवार को रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी की निंदा की और असम के सीएम हिमंत बिश्व शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही हिमंत को गिरफ्तार करने की मांग के समर्थन में बुधवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव का आह्वान किया। इस सिलसिले में पुलिस ने टीपीसीसी प्रमुख रेवंत रेड्डी को हाउस अरेस्ट किया था।

https://twitter.com/revanth_anumula/status/1494187371415613441?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1494187371415613441%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2Frevanth_anumula2Fstatus2F1494187371415613441widget%3DTweet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X