TTD : श्री भगवान बालाजी को एक भक्त ने दिया 9.20 करोड़ रुपये का भेंट

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश में तिरुमला स्थित श्री भगवान बालाजी को एक भक्त ने बहुत बड़ा भेंट दिया। गुरुवार को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को 9 करोड़ 20 लाख रुपये का भेंट सौंपा।

चेन्नई के मैलापुर निवासी दिवंगत डॉ पर्वतम के नाम पर बैंक में 3 करोड़ 20 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा 6 करोड़ रुपये के दो मकान हैं।

इसी क्रम में डॉ पर्वतम की बहन श्रीमती रेवती विश्वनाथ ने भाई की याद में उस संपत्ति को श्री भगवान बालाजी को भेंट करने का फैसला लिया।

रेवती विश्वनाथ ने आज संपत्ति से संबंधित दस्तावेज को दिवंगत डॉ आर पर्वतम की स्मृति में टीटीडी के अध्यक्ष वाईवी सुब्बारेड्डी को सौंप दिये। इस आशय के दस्तावेज मंदिर के रंगनायक मंडपम में टीटीडी के अध्यक्ष वाईवी सुब्बारेड्डी को सौंपे। भेंट में 3 करोड़ 20 लाख रुपये बच्चों के अस्पताल और 6 करोड़ रुपये संपत्ति शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X